गुरुवार, जनवरी 01, 2015
मैं समय हूँ
मंगलवार, दिसंबर 30, 2014
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
उषा का आगमन हो
यामिनी जाती रहे
पृथ्वी बसन्त मनाती रहे
प्रति पल ,प्रति प्रहर ,
प्रति दिवस ,प्रति मास
सुखद परिवर्तन हो
प्रेम स्नेह ,प्यार
पारिजात पुष्प समूह
से सुवासित हो
अवसाद का नाम न हो
आनन्द का उन्माद हो
नव वर्ष ऐसा हो
इन्ही भावनाओं के साथ आप सभी लोगों नव वर्ष मुबारक हो .
शनिवार, दिसंबर 06, 2014
शुक्रवार, नवंबर 14, 2014
मंगलवार, नवंबर 11, 2014
कफ़न की जेब नहीं होती
सुनो मेरे दोस्तो
कफ़न की जेब नहीं होती
कब तक भागोगे
कहां ले जाओगे
कब तक लूटोगे
सब कुछ धरा रह जायेगा
कुछ भी साथ न जायेगा
जिन्दगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नहीं होती
कब तक स्विस बैंक भरोगे
कब तक घोटाले करोगे
कब तक सीमाएं लांघोगे
जब हवा ही स्वच्छ न होगी
जी के क्या करोगे
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती
नीला अंबर ही नीला न होगा
हवा में सुगन्ध ही न होगी
जल ही निर्मल न होगा
तब बैंक का क्या होगा
मत अभिशाप बनो
आने वाली पीढ़ी के लिए
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती
क्षणिक सुख के लिए
कामना की प्रचण्ड अग्नि को
मत प्रज्वलित करो
देव भूमि को मत
मरुभूमि में बदलो
अंधकार से बाहर निकलो
जीवन की परिभाषा जानो
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती
कब तक संकल्पों के
विकल्पों को ढूंढोगे
स्वच्छ आकाश ,निर्मल जल
सुगंधित हवा
देकर जाओ आने वाली पीढ़ी को
स्विस बैंक नहीं
सब कुछ धरा रह जायेगा
कुछ भी साथ न जायेगा
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती.
सुनो मेरे दोस्तो
कफ़न की जेब नहीं होती
कब तक भागोगे
कहां ले जाओगे
कब तक लूटोगे
सब कुछ धरा रह जायेगा
कुछ भी साथ न जायेगा
जिन्दगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नहीं होती
कब तक स्विस बैंक भरोगे
कब तक घोटाले करोगे
कब तक सीमाएं लांघोगे
जब हवा ही स्वच्छ न होगी
जी के क्या करोगे
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती
नीला अंबर ही नीला न होगा
हवा में सुगन्ध ही न होगी
जल ही निर्मल न होगा
तब बैंक का क्या होगा
मत अभिशाप बनो
आने वाली पीढ़ी के लिए
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती
क्षणिक सुख के लिए
कामना की प्रचण्ड अग्नि को
मत प्रज्वलित करो
देव भूमि को मत
मरुभूमि में बदलो
अंधकार से बाहर निकलो
जीवन की परिभाषा जानो
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती
कब तक संकल्पों के
विकल्पों को ढूंढोगे
स्वच्छ आकाश ,निर्मल जल
सुगंधित हवा
देकर जाओ आने वाली पीढ़ी को
स्विस बैंक नहीं
सब कुछ धरा रह जायेगा
कुछ भी साथ न जायेगा
जिंदगी छोटी होती है
याद रखो
कफ़न की जेब नही होती.
गुरुवार, अक्टूबर 23, 2014
सोमवार, सितंबर 22, 2014
शनिवार, सितंबर 20, 2014
हम खुश है
श्री अटल बिहारी बाजपेयजी जब सरहद के पार बस लेकर गये थे तब लिखी थी।
हमें मालूम है
हम जीवन के एकछोर से
दूसरे छोर को जोड़ने जा रहे।
रेगिस्तान के सागर में
मोती ढूढ रहे है।
फिर भी हम खुश है
हमे मालूम है
हम विकास की चरम सीमा को
आगे बढ़ाते जा रहे है
अणु बम परमाणु बम बना रहे है
नतीजा मालूम है
फिर भी हम खुश है
हमें मालूम है
हमने बहुत कुछ पा लिया
और पाने की लालसा में
आगे बढ़ते जा रहे है।
आगे शून्य है
फिर भी हम खुश है।
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
सोमवार, सितंबर 15, 2014
एक चाह
कभी -कभी मन कहता है
पंछी बन जाऊँ
नील गगन मे उड़ जाऊँ
अंबर से अवनि को देखूं।
तारों के संग घुमू
बादल की बादल रेखा बन
धीरे -धीरे खिसकु
गीत मिलन के गाउँ
पंछी बन उड़ जाऊँ
एक चाह नई लेके।
अंबर को मैं छुलू
धरती की हरियाली देखूं।
हर जीवन का जीवन देखूँ।
प्रित भरा मन लेके
मीत जनों का दुःख झेलू
हर दिल को छुलू
नील गगन में उड़ जाऊँ
पंछी बन जाऊं।
शनिवार, सितंबर 13, 2014
जन्नत पर कहर।
कश्मीर में कुदरत का कहर चारों ओर पानी ही पानी जल का महा प्रलय। सड़कें झील में बदल गई जिन्दगी थम गई। बच्चे से बूढ़े तक सब दर्द से भरे घर उजड़े लोग बिछुड़े इंसान बेबस हो गया इस सैलाब ने कश्मीर में हा हा कार मचा दिया क्याये कुदरत की चेतावनी है या आक्रोश या उस का क्रंदन एक साल पहले जल का महाप्रलय केदारनाथ में हुआ कुदरत ऐसा क्यों कर रही है ?हम को कुदरत बार _बार तांडव नृत्य दिखा रही है। चिंतन करो मंथन करो सोचोअब अधिक मेरा हनन नही।
पर हमारे जवानों ने अपनी जान पर खेल कर आफत और राहत दोनों का जम कर मुकाबला किया वास्तव में भरतीयसेना काबिले तारीफ है देश का गौरव है मै ह्रदय से सलाम करती हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ जो बिछुड़ गये उन्हें मिलादे कश्मीर के निवासियों को इस दर्द को सहने की हिम्मत दे और नई जिन्दगी जीने की ताकत दे
बुधवार, सितंबर 10, 2014
जीवन के हर पल को लो
जीवन के हर पल को जी लो
मधु रस इसमें घो लो
मत राग द्वेष में उलझो
तू -तू मैं -मैं के झगड़े छोडो
जो तुझ में वो मुझ में नहीं
कोई नहीँ परिपूर्ण
मत बरबाद करो छण को
जीवन के हर पल को जी लो
मधु रस इसमें घो लो स
हर अणु को भर दो नव चेतन से
हृदय के तारों में भर दो वीणा की झंकार
वाणी को सुर दे दो वीणा का
फिर जीवन केरंग को देखो
सब कुछ विलीन हो जायेगा
केवल मधुरस रह जायेगा
जीवन के हर पल को जी लो
मधुरस इसमें घो लो
जो घट गया उसे जीवन से घटा दो।
जोड़ दो नव जागरण के तार
बज उठेगी जीवन की वीणा
स्वयंम निकल पड़ेगे सुर मधु रस के
चारों ओर नजर आयेगा वैभव
अंतरमन प्रफुल्लित हो जायेगा।
जीवन के हर पल को जी लो
मधुरस इसमें घो लो ;;;;;;;;;;;;;
सोमवार, सितंबर 01, 2014
समय की पुकार
प्रेरणा श्रोत हो
अछय शक्ति हो
ताकत हो
आदि काल से
त्याग बलिदान की
मूर्ति हो
ममता का उद्गम हो
प्यार का उद्गार हो
भावनाओं का सागर हो
मानव विकास का प्रेरक हो
राष्ट्र और समाज का स्तम्भ हो
फिर आज क्यों व्यथित हो
आओ आज संकल्प लें
दढ़ संकल्प लें
मिलकर संजोले
आत्मबल ,बाहुबल बुद्धिबल
मांगे अपने अधिकार
समय की पुकार
विध्वंश कर दो
जो जल रहे कामना की प्रचंड
अग्नि में
बन जाओ सन सत्तावन
की तलवार
समय की पुकार
जागो बन जाओ
रण चंडी तुम
पहन मुण्ड की माल
हा ,हा कार मचा दो
फेलादो भय का कोहरा
बन जाओ फोलादी दिवार
समय की पुकार
विगत स्मृतियाँ
अपनी विगत स्मृतियों के द्वारा कुमाऊँ के कुछ स्थानों की प्राकृतिक सौंदर्यता को अवगत कराने की कोशिश।
इन्ही स्मृतियों को एकान्त के क्षणों मेँ याद करके एक सुखद स्पर्श का अनुभव होने लगता है !तब लगने लगता है जीवन के इन क्षणों को याद करके मैं फिर से उन पलों में जी रही हूँ !आज फिर सायंकाल की पूर्वा हवा मेरे शरीर को स्पर्श करती हुई निकल गई जिसने उत्तरांचल की संवेदनाओ को जगा दिया ,मुझे याद आने लगा अपना पहाड़ अपना बचपन की समस्त क्रिया _कलाप !
मुझे बचपन से ही प्रकृति से बहुत लगाव है। इसकी सुंदरता सदैव मुझे अपनी ओर आकृष्ट करती है ,वैसे मुझे हर सुंदर वस्तु चाहे वो वस्तु हो या व्यक्ति विशेष अपनी ओर खीँच लेती है फिर ईश्वर ने मुझे जन्म ऐसी जगह दिया जहाँ चारों ओर प्रकृति की सुंदरता बिखरी थी !मेरा बचपन का कुछ समय जो मुझे याद है लोहाघाट में बीता जो अब पिथौरागढ़ जिले में आता है !
लोहाघाट _जहाँ चारों ओर देवदार ,चीड़ ,पराश के फूलों के वृक्ष हैजंगली फल काफल ,हिसालू ,कीलमोडे की झाड़ियाँ जगह जगह पर दर्शनीय तो है !लाल पीले बैगनी रंग के छोटे _छोटे फल जिस
लिए हम लालायित हो जाते थे और आपस में झगड़ते थे ,कैसे स्वच्छंद नीले आकाश के नीचे दीन _दुनियाँ से दूर हर एक की अपनी अलग दिनचर्या चलती रहती थी ,लोहाघाट से कुछ दूर मायावती आश्रम (अस्पताल )है !तब अक्सर हम लोग घूमने जाया करते थे !मायावती अस्पताल की माया अनोखी थी ,सभी डाक्टर गेरुवे रंग के वस्त्र पहने हुए ,मरीजों के लिए पुस्तकालय ,खाने का इंतजाम आदि सुविधा शहर से दूर शान्त वातावरण कोई आवाज नहीँ !मायावती आश्रम के अंदर ऐसा लगता कि मानो पद चाप की आवाज किसी मरीज को डिस्टर्ब न कर दें वहॉँ के डाक्टरों और पर्यावरण को देखकर ऐसा लगता हे कि बाल्मिकी रामायण के किसी आश्रम में पहुंच गये हों सब यंत्र चलित बिना बोले कार्य सुचारू रूप से देखते हुए लगता था कि लोग इतने संयमी भी होतेहै !प्रकृति की छटा ने इस आश्रम की सुंदरता को ओर दुगना कर दिया है स्कूल के दिन कितने अच्छे व चिरस्मणीय होते न कोई डर न चिन्ता तब माहौल भी इतना खराब नही था 'वैसे भी पहाड़ के लोग सीधे _साधे किसी तरह की चालबाजी तो उनके रुधिर में घुली ही नहीँ होती है !ऐसे ही एक दिन हम वाणासुर का किला देखने निकल गये
वाणासुर का किला_लोहाघाट शहर से कुछ दूर चोटी पर किला बसा हुवा है ,हमने सोचा इस चोटी पर क्या होगा जब चढ़ाई पार करके पहुँचे तो चोटी की लम्बाई _चौड़ाई देखते रह गये चारों ओर दीवारें और उस समय युद्ध के जोभी साधन होते थे उनके लिए जगह बनी थी किले में एक सुरगं भी थी ,25 सीढ़ियाँ नीचे हम भी उतरे उसके बाद सुरगं बंद कर दी थी कहते है यहाँ से वाणासुर की रानियाँ चम्पावत जाती थी !एक समय था जब चम्पावत चन्द्र राजाओं की राजधानी थी !
सबसे अनोखी बात मुझे लगी की अंग्रेजों ने भी भारत के कोने _कोने को छाना था ,उन्होंने भारत की सुंदर से सुंदर जगह नहीँ छोड़ी चाहे वहाँ पहुँचने में कितनी परेशानियाँ क्यों न उठानी पड़ीहो '
पर्वतीय धरती जितनी सुंदर है उतनी कठोर और कठिन है दुर्गम रास्ते जिसमें चलकर इस कठोरता से टकराते हुए पर्वतीय मनुष्य मजबूत होकर संघर्षो से लड़ना सीखते है ,ऐसी जगह ने भी अंग्रेजो को अपनी ओर आकृष्ट कर दिया !
एबट माउन्ट_लोहाघाट से दूर एक जगह है जो एक अंग्रेज के नाम से प्रसिद्ध है ;अब वहाँ जाने के लिए काफी अच्छे रास्ते हो गये है पर जब अंग्रेज वहॉँ जाकर बसे होंगे तब रास्ते काफी कठिन होंगे उस समय अंग्रेजो ने एबट माउन्ट पर इतने सुंदर बंगले कैसे बनवाये होगे ?बंगले बहुत सुंदर जहाँ पर चारों ओर फल फूलों के वृछ है ये जगह अब पिकनिक स्पॉट बन गई है ,कहते है गर्मियाँ व्यतीत करने के लिए अंग्रेज पहाड़ों पर आजाते थे 'जब उदय होते सूर्य का प्रकाश और अस्त होते सूर्य की लालिमा इस जगह को ओर भी सुंदर बना देता है !ऐसी निश्चल प्रकृति मेंपहुँच कर प्रत्येक व्यक्ति कुछ समय के लिए संसार के समस्त सुखों को भूल कर इसमें विचरण करते हुए स्वर्गलोक का आनन्द प्राप्त कर सकता है ' पर इस सौन्दर्यता को छोड़ कर आजिविका हेतु पहाड़ के लोग मैदानी भागों में बसने लगेहै ''
अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिसे बुद्धिजीवी वर्ग का स्थान कहा गया है , यह नगरी कलाकारों से भरी पड़ी है इसकी प्राकृतिक सौन्दर्यता अलग है !यहाँ की बुद्धिमता के लिए यह प्रचलित है कि अगर अल्मोड़े के किसी भी घर की छत पर पत्थर फेँका जाय आवाज बी.ए ;एम ,ए की आती हैअर्थात हर घर में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुवेट तो है ही। मेरी पूरी
education अल्मोड़ा से है। मेरे विचार से life के सबसे अच्छे दिन college students के होते है science students होने की वजह से insects ,flowers collection के लिए हवालबाग चितई ,कसार देवी ,डोलीडाना आदि स्थानों में निकल जाते थे। प्राकृतिक सौन्दर्यता के लिए कौसानी बहुत सुंदर जगह है।
कौसानी प्रकृतिप्रेमी ,सुमित्रा नन्दन पंत जी का जन्म भी कुमाऊँ अंचल के कौसानी में हुआ था। कौसानी को भारत का स्विजरलैंड भी कहा जाता है इसकी सुंदरता अनोखी है। हिमालय पर्वत की श्रंखला बहुत मन मोहक दीखती है बर्फ से ढ़की इन चोटियोंको उदय होता प्रकाश सुनहरे रंग से रंगकर इसकी सुंदरता दुगना कर देता है। जब सूर्य अस्त होता है तो इसका नजारा कुछ ओर ही होता है मानो सजी सजीली दुल्हन लाल रंग की चुनरी ओढे लाज भरी पलकों की कोरों से इतराती _इतराती जारही है। सैलानी लोग तो संध्या काल की सुंदरता से इतने मुग्ध हो जाते है कि ताली बजा बजाकर अपने अंदर के आनंद का इजहार करते है। प्रकृति की सुंदरता अनुपम है ही और कुमाऊँ की भूमि को देव _भूमि भी कहा जाता है।
जागेश्वर अल्मोड़ा शहर से 25 _30 किलोमीटर की दूरी पर जागेश्वर मंदिर है। चारों ओर देवदारों के वृछों से ढका शिव का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। मंदिर के मध्य प्रांगण में एक बड़ा मंदिर है जिसके अंदर प्रतिमाएं है। इस मंदिर के चारों ओर छोटे _छोटे कई मंदिर है जिनमें शेव लिंग स्थापित है। इन मंदिरो पर बनी कला _कृतियाँ प्राचीन काल के इतिहास को दोहराती है। एक बार हम लोगजागेश्वर आये सर्दी का मौसम था ,अचानक बर्फ गिरने लगी। सफेद कपास से फूल सी बर्फ ने चीड़ और देवदार के वृछों को भिन्न _भिन्न आकृतियोंमें ढक लिया था। चारों ओर प्रकृति के हरे पन ने सफेद चादर का रूप लेलिया। ऐसा लगने लगा चारों ओर चांदी बिखरी हो या परीलोक रहस्यमय संसार हो।
कुमाऊँ की इस सुंदरता ने गुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर और विवेकानन्द उन्हें भी अपनी ओर आकृष्ट कर लिया था। कहा जाता है कि गुरु रविन्द्रनाथ ठाकुर अक्सर गर्मियों में अल्मोड़ा आते थे और कंकर कोठी (जहाँ पर अब S P का ऑफिस )में रुका करते थे यहाँ से हिमालय रेंज का अवलोकन करके प्रकृति की इस सुंदरता को अपनी में बाँधते थे।
अल्मोड़ा के कलाकारों ने तो कुमाऊँ की सुंदरता अपनी तूलिका व रंगो से कैनवश पर निखारा है। कुछ कलाकारों के साथ जो वक्त मेने बिताया वो मैं भूल नही सकती ,
इफ़तखार मोहम्द साहब ने तो हिमालय और कुमाऊँ के चित्रण का समावेश अपनी पेन्टिग में बहुत सुंदर तरीक़े से किया है। अल्मोड़ा ऑफिसर कल्ब में इनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगी थी तब मुझे देखने का मौका मिला था। तब में बी ,एस सी में पढ़ती थी। लेकिन कैंसर की थी ने एक बड़े कलाकार को उम्र से पहले ही छीन लिया। कुछ कलाकार अख्तर भारती ,नवीन बंजारा ,सलीम आदि अभी भी कुमाऊँसे जुड़े है और अपनी कलाकृतियों के दावरा यहॉँ की प्राकृतिक सौन्दर्यता को बांधे है।
`लोक नृत्य ,नाटक में श्री ब्रजेन्द्र लाल शाह जी का काफी योगदान रहा बहुत समय तक ये नैनीताल लोक नृत्य से जुड़े हुए थे तब उन्होंने भस्मासुर नाटिका प्रस्तुत की थी बाद में लखनऊ ड्रामाडिविजन के डायरेक्टर होकर अपने कार्य से मुक्त हुए थे !गोलू देवता (चितई )पर एकपत्रिका लिखी थी उसके बाद इनका देहान्त हो गया लेकिन अपने नाटक लोक नृत्य से वो हमारे बीच अब भी हे। अल्मोड़ा के विषय में ये बहुत सूछ्म रूप में है
कटारमल_अल्मोड़ा शहर से कुछ दूर हवालबाग व रानीखेत के बीच में एक छोटा गाँव है जो कटारमल के नाम से जाना जाता है। जब में एम ,एस सी ,में पढ़ती थी तब हम लोग यहाँ गये। यहाँ पर सूर्य मंदिर है। मंदिर ऊँचाई पर है नीचे गाँव बसा है मेरे विचार से भारत में एक सूर्य मंदिर कोणार्क में है तो दूसरा कटारमल में है। मंदिर का एक _एक पत्थर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों से चित्रित है। मंदिर से गाँव का नजारा बहुत ही सुन्दर लगता है। गाँव की औरतें और युवतियाँ जब सर पर घास की गठरी या पानी का घड़ा रख कर टेढी _मेढ़ी पगडण्डी पर चलते उनकी कमर इधर _उधर लचकती हुई ऐसी लगती है की कितनी मस्त चाल से चली जा रही है। सर का बोझ भी बोझ नहीं लगता पहाड़ी इलाकों में अक्सर सभी लोग गोरे दिखाई देते है (साफ रंग )बगर श्रंगार किये हुए हर पहाड़ी बाला मुझे तो बिहारी की नायिका सी लगती हे। कभी _कभार हम लोग रानीखेत घूमने चले जाते थे।
रानीखेत _कुमाऊँ में जितने शहर और गावँ है रानीखेत की प्राकृतिक छटा सबसे अलग है। सृष्टिकर्ता ने कुछ जगहों को बड़ी तल्लीनता से संवरा है उनमें से रानीखेत एक है। रानीखेत के हर कोने से 300 मीटर तक हिमालय रेंज का नजारअदितीय दिखाई देता है नन्दादेवी की चोटीबहुत स्पष्ट और सुंदर दिखाई देती है प्रात:सूरज की किरणें इस पर पड़ती हैं तो हिमालय रेंज ऐसे चमकता है कि कवि कल्पना सार्थक हो जाती है हिमालय भारत का मुकुट है।
इसी सुंन्दरता को देखने के लीए सैलानी लोग बहुत दूर _दूर से आते है। इस सुन्दरता में मुग्ध हो जाते है कुछ भी बनावटी नहीं सब ईश्वर की देन है तभी तो कवि का मन कह उठता है "मन मोहिनी प्रकृति की जो गोद में बसा वह देश कौनसा "?शहर से कुछ दूरी पर गोल्फ़ कोर्स है एशिया का यह पहला गोल्फ कोर्स हे जो इतनी उँचाई पर है और चारों ओर से चीड़ देवदार के वृछों से घिरा दूर तक नजर आता हरी भरी घास का मैदान जो आँखों को शांति मन को सुखद स्पर्श का अनुभव देता है। ऐसी जगह पर आकर कुछ छणों के लेया मन अनोखे आनंद से तृप्त हो हो जाता है रानीखेत में झुलादेवी ,चौबटिया गार्डन भी देखने लायक है। कुमाऊँ के शहर एक से लगे हुए पास _पास है इन्ही में नैनीताल एक अनुपम शहर है।
नैनीताल यह शहर चारों ओर से चोटियों से घिरा हुआ है शहर के बीच में एक बड़ा लेक (तालाब )है नावसे नौकाविहार का आनंद लेते हुए तल्लीताल से मल्लीताल तक पहुंचा जाता है। नैनीताल शहर से दूर गवरमेंट हाउस ,हनुमान गढ़ी ,चाइना पीक ,टिपनटोप ,ऑव्जरवेटरी आदि देखने लायक है यहाँ पर नछत्र ,तारामण्डल का अध्य्यन किया जाता है हम लोगों ने शनि ग्रह देखा दूरबीन से ग्रह देखने के लेया सबसे पहले गुंबदनुमा छत हटती फिर ग्रह को फोकस किया जाता है नीले आकाश में तारामण्डल आकाश गंगा दिखाई देती हैब्रह्माण्ड से संबन्धित पुस्तकालय भी है। .... _
भीमताल यह शहर तो है ही तालाबों (लेकस )का शहर यहाँ पर सात ताल.भीमताल ,नो कुचीया ताल ,नल दमयंती ताल ,हरीश ताल आदि है ,नो कुचीया ताल बहुत बड़ा है इस ताल के बीच में चले जाने पर भी इसके नो कोने एक साथ नहीँ दिखाई देतयह शहर भी अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए अलौकिक है
उपरोक्त शहर कुमाँऊ के कुछ शहरों में से हें उत्तांचल का एक छोर कुमाऊं और दूसरा गढ़वाल है। दोनों अपनी प्राकृतिक सुंदरता और देवभूमि के कारण प्रसिद्ध है। आज भी मेरा मन हरी भरी वदियों ,बर्फ से भरी चोटियों ,चीड़ देवदार के घने जंगलो के लिए तरसता है।
मन अब भी ,मचल उठता है
प्रकृति की हरी भरी
गोद के लिए तरसता है।
दूर चीड़ बाँज ,काफल पुरांश
हिम खण्डों से ,बहती मन्द पवन
सुनहरा प्रभात निनाद करते प्रपात।
नीला स्वच्छ आकाश
पूर्णिमा का चाँद ,शरद रितु की चाँदनी
मेरा मन तलाशता है तलाशता है
तरसता है।
हिमालय का आह्वान
चिरन्तन हिमालय
हिमशिखरों के साथ
कहता सावधान _सावधान
पहरुवे सावधान
मेरी अविरल धारा
नित देती जीवन दान
गंगा यमुना कावेरी का
उद्गम स्थान "
मत बनो व्यवधान
कहता सावधान _सावधान
पहरुवे सावधान
हरी भरी हरियाली
भरी फल फूलों
से डाली _डाली
नित करते मधुपान
मनमोहक वसुंधरा का
मै परिधान
कहता सावधान सावधान
पहरुवे सावधान "
अविरल,अदृश्य
सुगंधित मन्द समीर
मन को कर देता चेतन
देता प्राण दान
कहता सावधान _सावधान
पहरुवे सावधान
कल_कल छल छल
करते प्रपात
उदित होता सुनहरा प्रभात
कलरव करते पछी नवजात
बसन्ती ऊर्जा से
भरे उधान
कहते सावधान _सावधान
पहरुवे सावधान
दस्तक
एक कली मुहाने पर खड़ी
दस्तक दे रही है
पर मै आस लिए
दस्तक दे रही
मैं आ रही हूँ
कोई मुझे ज्ञान
प्रकाश देगा
मेरे उर की पीड़ा
हर`लेगा।
कोई अंधकार मैं
डुबो देगा
मेरे मन मैं
अगणित प्रश्न
पर मैं आस लिए
दस्तक दे रही हूँ
मैं आ रही हूँ
क्या कोई ?
माँग सिन्दूर भरेगा
हाथों मेहदी रचेगा
गले मंगल सूत्र सजेगा।
या कोई चौराहे पर
चीर हरण करेगा
या कोई कृष्ण
द्रोपती को बचायेगा
मैं आस लिए।
दस्तक दे रही हूँ
मैं आ रही हूँ
कौन महामानव
उत्तर देगा।
मेरे मन की पीड़ा हर लेगा
मैं आस लिए
नव जागरण की प्यास लिए।
मैं दस्तक दे रही हूँ
मैं आ रही हूँ ;;;;;;;आ रही।
शनिवार, अगस्त 23, 2014
लोकतन्त्र की आवाज
भा र त एक सम्पूर्ण प्रभुता -सम्पन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है
सभी लोगो का कर्तव्य बनता हे कि सभी लोगोँ में समानता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करे
जो सभी भेद भावों से परे हो और हर व्यकितकी गरिमा विश्वास धर्म और राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने वाली बन्धुता को बढ़ाना चाहिए न कि हिन्दुत्व की भावना को '